27 अगस्त 2020 करेंट अफेयर्स

27 अगस्त 2020 का करेंट अफेयर्स 

प्रश्न : भारत और एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने मुंबई में उपनगरीय रेलवे प्रणाली की नेटवर्क क्षमता, सेवा गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार हेतु कितने  मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। 

उत्तर : 500 मिलियन डॉलर

प्रश्न : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मुक्त बाजार परिचालन (ओएमओ) के जरिए कुल कितने करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी प्रतिभूतियों की साथ-साथ खरीद-बिक्री करेगा। 

उत्तर :20,000 करोड़ रुपये

प्रश्न :  असम में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) को कितने महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। 

उत्तर : छह महीना

प्रश्न : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने वाला पहला राज्य यह होगा। 

उत्तर : कर्नाटक

प्रश्न :  किस आईआईटी संस्था ने शिव नादर विश्वविद्यालय के सहयोग से पर्यावरण के अनुकूल लिथियम बैटरी विकसित की है। 

उत्तर : आईआईटी बॉम्बे

प्रश्न :  इंग्लैंड के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में कितने विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बन गए हैं। 

उत्तर : 600 विकेट

प्रश्न : शिक्षा मंत्रालय ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने के प्रयासों को लेकर कितने शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ के लिए नामित किया है। 

उत्तर : 47 शिक्षक

प्रश्न : यूपी सरकार ने कोरोना को देखते हुए कब तक के लिए धार्मिक उत्सव, राजनीतिक आंदोलन और अन्य सभाओं पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। 

उत्तर : 30 सितम्बर

प्रश्न : भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्ष 2020-21 के लिए देश की वृद्धि दर शून्य से कितने प्रतिशत नीचे रहने का अनुमान व्यक्त किया है। 

उत्तर : 4.5 प्रतिशत

प्रश्न :  किस देश की सरकार ने अपनी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक फाइव के उत्पादन और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए भारत से सहयोग मांगा है। 

उत्तर :  रूस

Post a Comment

0 Comments